फोटोग्राफी के लिए Vivo V17 Pro के रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 सेंसर व AI सुपर नाइट मोड दिया गया है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, तीसरा 2 मेगापिक्सल का बोके मोड और चौथा 13 मेगापिक्सल का 2X ऑप्टिकल जूम लेंस कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा मौजूद है, जिसमें पहला 32 मेगापिक्सल और दूसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर होंगे। पावर के लिए स्मार्टफोन में 4,100 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।