नई दिल्ली: Vivo V9 यूथ स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है। इस हैंडसेट को इसी साल अप्रैल में 22,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया था, जो 18,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता था। अब कटौैती के बाद इस डिवाइस की कीमत 17,990 रुपये हो गई है। हालांकि इस फोन के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की ही कीमत में कटौैती की गई है।