वीवो वाई 12 में 6.35 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1544×720) पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। फोन में MediaTek Helio P22 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट Android 9 Pie पर आधारित Funtouch OS 9 पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Vivo Y12 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, 4G LTE support, Wi-Fi (2.4GHz+5GHz), Bluetooth 5.0, GPS, USB 2.0, OTG और FM Radio का ऑप्शन है।