इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है। यह फोन एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 पर काम करता है। फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, FM रेडियो, GPS/A-GPS और माइक्रो यूएसबी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।