नई दिल्ली। नवरात्र के शुरू होते ही भारत में नए ब्रांड के कई मोबाइल लॉन्च किए गए है जिस पर अब कपंनिया बड़े बड़े ऑफर्स देकर ग्राहकों को अपनी ओर खीचने का प्रयास भी कर रही है। इसकी के बीच Vivo Y30 ने भी अपने स्मार्ट फोन के दाम कम करके ग्राहकों को एक बडी राहत की खबर दी है। 5 कैमरे वाले इस मोबाइल फोन की कीमत में कंपनी ने 1,000 रुपये की विशेष छूट दी है। इस मोबाइल फोन को आप ऐमेजॉन और वीवो इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते है। ये फोन सिंगल रैम ऑप्शन और दो कलर एमराल्ड ब्लैक और डैजल ब्लू में पेश किया हैं।