vivo z1 pro की कीमत में 2,000 रुपये तक की कटौती की गई है, जिसके बाद Vivo Z1 Pro की शुरुआती कीमत 13,990 रुपये हो गयी है जो 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है जबकि पहले कीमत 14,990 रुपये थी। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये की जगह 14,990 रुपये में बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को 15,990 रुपये में बेचा जा रहा है जबकि असल कीमत 17,990 रुपये में थी