नई दिल्ली: Flipkart Sale में vivo z1 pro को 12,990 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है, जिसमें यूजर्स को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री 13,990 रुपये में और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की सेल 15,990 रुपये में हो रही है। इसके अलावा 16,990 रुपये की शुरुआती कीमत वाले Vivo Z1x को 15,990 रुपये में बेचा जा रहा है, जिसमें ग्राहक को 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,990 रुपये में और 4 जीबी रैम व128 जीबी स्टोरेज को 15,990 में खरीद सकते हैं।