गौरतलब है कि हाल ही में Vivo Y53i को लॉन्च किया गया, जो Vivo Y53 का अपग्रेडेड वर्जन है और इसकी कीमत 7,990 रुपए रखी गयी है। इसके दो कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी स्क्रीन में 5 इंच की क्वाड एचडी आईपीएस डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर चलेगा। इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS समेत कई फीचर शामिल है। पावर के लिए फोन में 2500mAh की बैटरी है।