रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन तीन कलर वेरिएंट में ग्राहक के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें गोल्ड, डार्क ग्रे, ब्राइट रेड और ब्राइट ब्लू रंग शामिल हैं। बता दें कि 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत करीब 18,900 रुपये है, जबकि 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 21,100 रुपये रखी गयी है। हालांकि 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन पुराने वाले मॉडल के ही होंगे।