अभी फिलहाल यह फोन ग्राहकों को चार कलर वेरिएंट में मिलेगा। Mi Mix में 6.4 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी और फोन इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दी जा सकती है। फोटोग्राफी की बात करें तो Mi Mix 3 के बैक में डुअल कैमरा दिया जाएगा, जिसमें पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल व दूसरा 13 मेगापिक्सल का है। वहीं स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबकि फोन को 6 जीबी व 8 जीबी रैम वेरिएंट में उतारा जाएगा। खबरों के मुताबिर 6 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3399 युवान(करीब 36,213 रुपए )हो सकती है। हालांकि 8 जीबी रैम वेरिएंट को लेकर कुछ साफ नहीं किया गया है।