नई दिल्ली: Xiaomi Poco F1 के फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस कीमत में फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन का भुगतान अगर SBI डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यानी इसे आप 14,500 रुपये में खरीद सकते हैं। 8GB रैम व 256 GB स्टोरेज को 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वही 14,999 रुपये मे फोन के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है।