रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम व64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को 12,850 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। हालांकि ग्राहक को पूरी एक्सचेंज वैल्यू Oneplus 5T स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर ही मिलेगा।