नई दिल्ली: Honor जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन 7S को भारत में लॉन्च करने वाला है। हालांकि, कंपनी ने इस हैंडसेट की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। यह स्मार्टफोन चीन में Honor 7 Play के नाम से मार्केट में उपलब्ध है। कंपनी ग्राहकों को यह स्मार्टफोन मुफ्त में घर ले जाने का मौका दे रही है। इस हैंडसेट को आप हॉनर 'Spin to Win' कॉन्टेस्ट के दैरान जीत सकते हैं। अगर आप भी इस स्मार्टफोन को मुफ्त में लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसका प्रोसेस और इसके फीचर्स।