
विवेक तिवारी हत्याtकांड के बाद यूपी पुलिस ने लिया बड़ा फैसला, इन पुलिसकर्मियों को हटाने के निर्देश
मुरादाबाद: सूबे की राजधानी लखनऊ में एप्पल कम्पनी के अधिकारी विवेक तिवारी हत्याकांड से खराब हुई यूपी पुलिस की छवि को सुधारने के लिए अधिकारीयों से कसरत तेज कर दी है। इस हत्याकांड का दबाब जिलों के अफसरों पर भी देखने को मिल रहा है। जी हां मुरादाबाद एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने ऐसी पुलिस कर्मियों को चेकिंग अभियान से हटाने के निर्देश दिए हैं,जिनकी चेकिंग के दौरान अभद्रता और वसूली की शिकायतें मिलीं हैं। यही नहीं ऐसे कर्मियों की आगामी त्योहारों में भी ड्यूटी नहीं लगाईं जाएगी।
दी जाएगी ट्रेनिंग
एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने बताया कि सभी अधिकारीयों कर्मचारियों को जनता के साथ संजीदगी से व्यव्हार के निर्देश हैं। यही नहीं शिकायत मिलने पर ऐसे कर्मियों पर कार्यवाही भी की जाती है। पुलिस कर्मियों के व्यवहार को लेकर कई कार्यशालाएं भी आयोजित की गयीं। जिनमें उन्हें ट्रेनिंग भी दी गयी। ये आगे भी जारी रहेगीं। फ़िलहाल आगामी त्योहारों और चेकिंग से ऐसे पुलिस कर्मी हटाये जायेंगे जिनकी शिकायतें मिलीं हैं।
ये है वजह
यहां बता दें कि विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की चेकिंग को लेकर कई तरह के कमेन्ट लोगों के द्वारा किये जा रहे हैं। जिससे पुलिस इन दिनों बेहद दबाब में है। जिसके लिए उसके पास अब अपनी छवि और व्यवहार सुधारने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। लिहाजा जनपद में ऐसे पुलिस कर्मियों को चेकिंग से हटाया जा रहा है साथ ही त्योहारों पर इसलिए तैनात नहीं किया जायेगा क्यूंकि सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ होती है। इनका व्यवहार पुलिस के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
कई पर हो चुकी कार्यवाही
अकेले जनपद में पिछले दिनों रिश्वत और वसूली की शिकायतों में खुद एसएसपी ने थाना प्रभारियों के साथ कई पुलिस कर्मियों को निलंबित भी किया। यही नहीं पुलिस और जनता के बीच सम्बन्ध सुधारने के लिए खुद से भी पहल की। जिसमें लोगों के बीच जाकर उनके साथ कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही थानों को पूरी तरह बदलवा दिया। यही नहीं बुजुर्ग दिवस पर सभी थानों पर पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र के बुजुर्गों के साथ भोजन भी किया।
Updated on:
2 Oct 2018, 6:26 PM IST
Published on:
2 Oct 2018, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.