26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: आजम खान ने की रामपुर में भी भगवान राम की मूर्ति बनाने की मांग, सुने पूरा बयान

सीएम योगी अयोध्या में सरयू किनारे भगवान राम की मूर्ति बनाने का कर सकते हैं ऐलान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 5 Nov 2018, 1:12 PM IST

rampur

VIDEO: आजम खान ने की रामपुर में भी भगवान राम की मूर्ति बनाने की मांग, सुने पूरा बयान

रामपुर। राम मंदिर पर एक बार फिर राजनीति गरम है। नेता मंदिर मुद्दे पर बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे । लेकिन इस बार तो बहस का मुद्दा है अयोध्या में श्री राम की भव्य मूर्ति को लेकर। जिसे बनाने का बीजेपी ने ऐलान किया है। लेकिन अब सपा नेता आजम खान ने उनपर पलटवार किया है।
दरअसल रामपुर में कार्यक्रम के बाद केशव प्रसाद मौर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिवाली पर अयोध्या में श्री राम की भव्य मूर्ति बनने की घोषणा की जाएगी। राम मंदिर मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ही हम वहां भव्य मूर्ति बनाने की घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मूर्ति का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा। मौर्या ने कहा कि हम अयोध्या का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर की प्रतिमा के निर्माण की घोषणा पर सपा नेता आजम खान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भगवान राम की मूर्ति बनाने का ख्याल उस वक्त क्यों नहीं आया, जब सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनाई जा रही थी। सपा के पूर्व मंत्री आजम खान यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सरकार को कोई प्रतिमा बनाने से क्यों रोकेगा। हम भी उनके इस फैसले का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम तो चाहेंगे कि अयोध्या में बनाई जा रही मूर्ति से ऊंची मूर्ति रामपुर में भी बनाई जाए।