12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad : दरोगा ने ऑफिस से छुट्टी लेकर दो युवतियों से किया दुष्कर्म, एसएसपी ने तत्काल निलंबित कर बिठाई जांच

ऑफिस से छुट्टी लेकर मुरादाबाद की दो युवतियों से दुष्कर्म के आरोपी बदायूं के दरोगा प्रकाश सिंह को एसएसपी ओपी सिंह ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि दरोगा प्रकाश सिंह का विवादों से गहरा नाता है। उन पर लेन-देन जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं।

2 min read
Google source verification
badaun-sub-inspector-suspended-who-accused-of-misdeeds-with-two-girls-of-moradabad.jpg

Moradabad : दरोगा ने ऑफिस से छुट्टी लेकर दो युवतियों से किया दुष्कर्म, एसएसपी ने तत्काल निलंबित कर बिठाई जांच।

ऑफिस से छुट्टी लेकर मुरादाबाद की दो युवतियों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने वाले बदायूं के दरोगा प्रकाश सिंह के खिलाफ एसएसपी ओपी सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ओपी सिंह ने आरोपी दरोगा को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी ने ये एक्शन सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह के खिलाफ मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना में पीड़िताओं की तहरीर पर दर्ज हुए केस के बाद लिया है। बता दें कि आरोपी दारोगा प्रकाश सिंह बदायूं जिले के उसावां के अलावा वजीरगंज थाने के इंचार्ज भी रहे हैं।

दरअसल, मामला मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। जहां की रहने वाली दो युवतियां सीओ से मुलाकात की थी। युवतियों ने आरोप लगाया लगाए कि बदायूं में तैनात दरोगा प्रकाश सिंह 25 अगस्त को उनके घर पहुंचा था। युवतियों ने बताया कि वह पहले से दरोगा को जानती थी, इसलिए घर में प्रवेश दिया। दरोगा ने कहा था कि वह कुछ देर आराम करके चला जाएगा। वह अपने साथ कोल्ड ड्रिंक और मीट भी लेकर आया था। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश सी हो गईं। इसके बाद दरोगा ने दोनों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें - नोएडा ट्विन टावर भ्रष्टाचार मामले में बड़े एक्शन के मूड में सीएम योगी, बस इस रिपोर्ट का कर रहे इंतजार

युवतियों की आपबीती सुनते ही सीओ ने दिए आदेश

युवतियों के आपबीती सुनने के बाद सीओ ने मुरादाबाद सिविल लाइंस पुलिस को दारोगा प्रकाश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए और युवतियों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह का कहना है कि दरोगा प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - गाजियाबादः मनीष सिसोदिया के लॉकर की तलाशी लेने PNB पहुंची CBI

विवादों में रहा है ये दरोगा

बता दें कि दरोगा प्रकाश सिंह बदायूं जिले के उसावां के साथ वजीरगंज थाने में थानाध्यक्ष रहे हैं। उसावां में भी उन पर कई बार आरोप लगे। वजीरगंज ट्रांसफर के बाद बिसौली में डकैती के केस में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगा। 6 अगस्त को अपहृत युवक की हत्या के मामले में पुलिस पर हमला भी हुआ था, जिसमें वह घायल हुए थे। इसके बाद उन्हें वजीरगंज से हटाते हुए क्राइम ब्रांच भेजा गया था, लेकिन वहां छुट्टी लेकर उन्होंने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग