मुरादाबाद: वेतन व अन्य मांगों को लेकर देश भर में सार्वजानिक बैंकों के कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल का दूसरा व अंतिम दिन हैं। महीने के अंत के दो दिनों में बैंक कर्मियों की इस हड़ताल ने आग में घी का काम किया है। जनपद में 120 करोड़ का नुक्सान बैंक बंद होने की वजह से हुआ है। वहीँ कर्मचारी आज स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल का असर एटीएम पर भी रहा बुधवार शाम तक ज्यादातर एटीएम जबाब दे चुके थे। बैंक अधिकारीयों के मुताबिक अभी पटरी पर लौटने के लिए दो दिन से ज्यादा का समय लगेगा।