29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कंफ्यूज, इंडिया गठबंधन बेमेल- चौधरी भूपेंद्र सिंह

Moradabad News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी और योगी राज में उत्तर प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Politics News

UP Politics News: उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्य कहा जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के चलते देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। भाजपा सरकार भी सभी को साथ लेकर चल रही है। सरकार की योजनाओं में किसी से भेदभाव नहीं किया जाता है। भाजपा का विचार सर्व समाज के लिए सर्वव्यापी है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मुरादाबाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

सपा-कांग्रेस सीजनल
मंगलवार को मुरादाबाद में बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा-कांग्रेस सीजनल लोग हैं। इनका गठबंधन भी बेमेल है। जो निजी स्वार्थों पर टिका है। सपा, बसपा और कांग्रेस के चरित्र को जनता बखूबी जानती है। वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने जनता के संसाधनों को लूटने का काम किया है।

यह भी पढ़ें:यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, ठंड में होगा इजाफा, बच्चों-बुजुर्गों का रखें खास ख्याल

कंफ्यूज है सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की एजेंसियां ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा को न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है। सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बातों से ऐसा लगता है कि वह समाज को खंडित करने का काम कर रहे हैं। उनके चरित्र को जनता जानती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कंफ्यूज हैं। इस मामले में उनको अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। अब मेरे आराध्य भगवान श्रीराम का मंदिर बन गया है। देश की 140 करोड़ की जनता का भगवान श्रीराम पर विश्वास हैं।