30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर इतने दिन नहीं चलेंगे बड़े वाहन, जान लें रूट डायवर्ट प्लान

Tigri Mela Amroha: तिगरी मेले को लेकर मुरादाबाद यातायात पुलिस ने भी रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे से दिल्ली हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।

1 minute read
Google source verification
Tigri Mela Amroha

Amroha Tigri Mela News: बतादें कि अगले सात दिन तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ की ओर जाने वाले भारी वाहन, ट्रक और बसों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 23 नवंबर की दोपहर से 29 नवंबर तक भारी वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। दिल्ली रोड पर कार और छोटे वाहन चलते रहेंगे।

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 23 नवंबर की दोपहर से 29 नवंबर तक भारी वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। दिल्ली रोड पर कार और छोटे वाहन चलते रहेंगे। यह व्यवस्था तिगरी मेले को देखते हुए बनाई गई है।

यह भी पढ़ें:यूपी में शाम ढलते ही दिखने लगा ठंड का असर, निकलने लगे स्वेटर, तापमान में आई भारी गिरावट

जान लें ये रूट डायवर्ट प्लान
1. मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाली रोडवेज की बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक टीएमयू कट से अगवानपुर बाइपास से छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, मवाना होते हुए मेरठ की ओर जाएंगे। इसी मार्ग से वाहन वापस आएंगे।

2. मुरादाबाद से दिल्ली, हापुड़, गाजियाबाद की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, बिलारी, संभल, बबराला,नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे। इसी रूट से वाहन वापस भी आएंगे।

3. मुरादाबाद से अमरोहा की ओर जाने वाली बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली पाकबड़ा टीएमयू कट से अगवानपुर, बागड़पुर मोड़ से कैलसा रोड होते हुए अमरोहा की ओर जाएंगी।

4. शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, डिबाई से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे।

5. बरेली से हापुड़,गाजियाद,दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, डिबाई, बबराला, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे।

6. रामपुर से हापुड़, गाजियाद, दिल्ली की ओर जाने वाले बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, डिबाई, बबराला, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे।