5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के ऐलान के साथ एक्शन मोड में भाजपा,सूबे के इन बड़े नेताओं को इस राज्य के लिए दे दी बड़ी जिम्मेदारी

राज्यों व् केंद्र के बड़े नेताओं के साथ ही अलग अलग समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को भी चुनाव में लगाया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
moradabad

चुनाव के ऐलान के साथ एक्शन मोड में भाजपा,सूबे के इन बड़े नेताओं को इस राज्य के लिए दे दी बड़ी जिम्मेदारी

मुरादाबाद: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ बड़ी जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जोरआजमाइश तेज कर दी है। जिसमें राज्यों व् केंद्र के बड़े नेताओं के साथ ही अलग अलग समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को भी चुनाव में लगाया जा रहा है। भाजपा ने इसी क्रम में संभल सांसद सत्यपाल सैनी और मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री डॉ महेंद्र सिंह को शुक्रवार को ही दिल्ली तलब कर लिया था और इन्हें ऐलान के साथ ही शनिवार को राजस्थान पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा संजीव बालियान एयर शिव प्रताप शुक्ला को भी राजस्थान भेजा गया है।

बड़ी खबर: भाजपा नेता की बेटी का कोचिंग से लौटते समय अपहरण, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

हर क्षेत्र के हिसाब से बनी रणनीति

लोकसभा चुनावों से पहले होने जा रहे पांच राज्यों के चुनावों को टीम अमित शाह बेहद गंभीर है। खासकर मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े राज्यों में,क्यूंकि यहां की सीटों का असर लोकसभा चुनावों में भी देखने को मिल सकता है। इसलिए हर विधान सभा व् क्षेत्र विशेष के हिसाब रणनीति तैयार की गई है। जिसमें क्षेत्र में प्रभाव के साथ ही अपनी अपनी बिरादरी में पकड़ वाले नेताओं को टटोला जा रहा है। और उन्हें चुनाव लड़ाने के लिए भेजा जा रहा है।

गूगल से ये सर्च करना युवती को पड़ा भारी, अकाउंट हो गया साफ

इन्हें चुना गया

संभल सांसद सत्यपाल सैनी और पिछड़ों के नेता माने जाते हैं और उनके साथ ही डॉ महेंद्र देव भी ,वहीँ जाट बाहुल्य इलाके में संजीव बालियान के साथ ही ब्राह्मण तबके को ध्यान में रखते हुए शिव प्रताप शुक्ला का चयन किया गया है। इन सभी नेताओं को पार्टी ने शुक्रवार को ही दिल्ली मुख्यालय बुला लिया था। ये सभी नेता राजस्थान में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव लड़ायेंगे।

पांच राज्यों में चुनाव ऐलान के साथ किसानों की इस चेतावनी से फूले भाजपाइयों के हाथपैर

कांग्रेस है बड़ी चुनौती

ये सभी नेता अपने अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू होंगे और चुनवा के लिए उन्हें तैयार करेंगे। इन सभी राज्यों में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है। जिसमें उनके स्थानीय नेताओं के साथ ही खुद राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी डटी हुई । भाजपा के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही खुद पीएम मोदी व् पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी कमान संभालेंगे।