
Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024: भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद मुरादाबाद सीट पर सर्वेश सिंह का नाम फाइनल कर दिया गया है। उनके नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने शहर में रैली निकाली। उधर, सपा ने इस सीट पर डॉ. एसटी हसन को दोबारा उम्मीदवार बनाया है।
प्रदेश की मुरादाबाद सहित आठ सीटों पर चुनाव प्रथम चरण में 27 अप्रैल तक नामांकन होना है। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा के पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से टिकट पक्का होने की पहले ही घोषणा कर दी थी।
भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर लोकसभा सीट से एक बार फिर से सांसद घनश्याम सिंह लोधी पर भरोसा जताया है। इस सीट पर कई नेता अपनी अपनी दावेदारी कर रहे थे। पार्टी ने लोधी पर एक बार फिर दांव खेलकर उनके विरोधी खेमे में हलचल मचा दी है।
संभल सीट पर भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना हैं। रालोद से गठबंधन के बाद भाजपा ने संभल सीट से परमेश्वर लाल सैनी पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है।
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर पर दांव खेला है। अमरोहा लोकसभा से तीसरी बार चौधरी कंवर सिंह तंवर भाजपा के प्रत्याशी होंगे। इससे पहले वह 2014 के चुनाव में सांसद चुने गए थे। वर्ष 2019 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
Published on:
25 Mar 2024 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
