20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लगी आग

मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, आग बुझाने में जुटी
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Lokesh Kumar

•

May 01, 2016

death in bihar fire

death in bihar fire

बिजनौर।
अवैध रूप से घर में बन रहे पटाखों के बारूद में विस्फोट होने से कई लाख रुपयों से तैयार पटाखे स्वाहा हो गए। घर में लगी इस आग से गनीमत ये रही की इस हादसे में कोई व्यक्ति के हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई है।


दरअसल बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के एक घर में काफी अरसे से अवैध तरीके से पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा था। आज दोपहर करीब 12 बजे बारूद के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर धू-धूकर जलने लगा। गनीमत ये रही की परिवार के सभी लोग आग लगते ही घर से बाहर भाग गए।


इस वजह से कोई अनहोनी नहीं हो पाई, लेकिन इस आग से नुकसान की बात करे तो लाखों रुपए के पटाखे और घर का सामान जलकर राख हो गया। हादसा बिजनौर के नजीबाबाद इलाके के सम्राट टॉकीज के पास हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी है, लेकिन पूरी तरह से आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है।