10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मार्ट सिटी का सच: प्रभावित लोगों का हाल जानने बीजेपी विधायक को भी लेना पड़ा नाव का सहारा

रितेश गुप्ता आज महाशिव कालोनी में लोगों से मिलने जब खुद नाव से पहुंचे तो उन्हें एहसास हुआ कि वाकई लोगों को काफी दिक्तत हो हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 31 Jul 2018, 6:42 PM IST

moradabad

स्मार्ट सिटी का सच: प्रभावित लोगों का हाल जानने बीजेपी विधायक को भी लेना पड़ा नाव का सहारा

मुरादाबाद: बीते एक सप्ताह से जारी मानसूनी बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। जनपद में कई घर ढह गए जबकि कई लोग घायल भी हो गए, कई गांवों में सम्पर्क मार्ग भी कट गया है। वहीँ रामगंगा नदी भी पूरे उफान पर है। लेकिन इस सबके बीच इस बारिश ने नगर निगम मुरादाबाद की पोल जरुर खोल दी है। जिस पार आज शहर विधायक रितेश गुप्ता ने भी नाराजगी जाहिर की। रितेश गुप्ता आज शहर के वार्ड 43 के महाशिव कालोनी में लोगों से मिलने जब खुद नाव से पहुंचे तो उन्हें एहसास हुआ कि वाकई लोगों को काफी दिक्तत हो हो रही है। उन्होंने कमिश्नर से बात कर तुरंत इस समस्या का समाधान कराने के लिए कहा।

2019 लोकसभा चुनाव से पहले किसानों की इस चेतावनी से उड़े योगी सरकार के होश


तीन दिन से फंसे हैं परिवार

कई दिनों की बारिश से एक ओर जहां शहर में लगभग हर इलाके में जलभराव की स्थिति है वहीँ वार्ड 43 के दो मोहल्लों भोलानाथ कालोनी और महाशिव कालोनी टापू बन गए हैं। इन कालोनियों के जाने वाले सभी रास्तों में चार फीट तक पानी भरा है। जब ये बात मीडिया के द्वारा प्रशासन तक पहुंचाई गयी तो नाव का इंतजाम किया गया। क्यूंकि यहां साठ से अधिक परिवार फंसे हुए थे।

किसानों के साथ आए सपा के पूर्व मंत्री ने किया शुगर मिल का घेराव, सरकार को दी ये बड़ी चेतावनी

नाव से पहुंचे विधायक

आज दोपहर रितेश गुप्ता भी समर्थकों के साथ कालोनी वालों का हाल लेने पहुंचे। उन्हें भी लोगों तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि स्थानीय पार्षद ने कई बार नगर निगम को यहां की स्थिति से अवगत कराया लेकिन कोई पहल नहीं हुई। जिस कारण ये हाल हुआ है। उन्होंने माना कि नगर निगम की बड़ी लापरवाही की वजह से ये हालात बने हैं। विधायक रितेश गुप्ता ने कमिश्नर से वार्ता कर इस समस्या का तुरंत निदान कराने को कहा।

Exclusive- कावंड़ यात्रा की सुरक्षा चेक करने निकले सीओ तो सामने आई दरोगाओं की चौंकाने वाली सच्‍चाई

60 परिवार प्रभावित

यहां बता दें कि जलभराव से दो दिन से अधिक समय से 60 से अधिक परिवार इस कालोनी में फंसे हुए हैं। अब इनके पास आने जाने का एकमात्र साधन सिर्फ अब नाव ही है।

खेत में अजगर मिनटों में निगल गया कुत्ता, देखें तस्वीरें

नगर निगम की खुली पोल

ये हाल तब है जब शहर को स्मार्ट सिटी के लिए चयनित किया जा चुका है। मेयर विनोद अग्रवाल से लेकर नगर निगम के तमाम अधिकारी मानसून से पहले नाला सफाई का दावा करते रहे और कागजी अभियान चलाते रहे। जिसकी तस्वीर आज पूरे शहर को देखने को मिल रही है। जहां बाइक फर्राटा भरती थीं आज वहां नाव चल रही है।