6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाइनीज मांझे से कटी पीतल व्यापारी की गर्दन, जिंदगी मौत के बीच वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Moradabad: चाइनीज मांझे की चपेट में आने से पीतल व्यापारी के गले में गहरा कट लगा है। व्यापारी को नाजुक हालत में एक निजी अस्पताल में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
brass-trader-neck-cut-with-chinese-manja-in-moradabad.jpg

Brass Trader Neck Cut with Chinese Manja: आपको बतादें कि मुरादाबाद में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक पीतल व्यापारी जिंदगी मौत के बीच झूल रहा है। चाइनीज मांझे की चपेट में आने से व्यापारी के गले में गहरा कट लगा है। व्यापारी को नाजुक हालत में एक निजी अस्पताल में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टर्स का कहना है मरीज की हालत अभी नाजुक है।

हादसा बुधवार की शाम का बताया जा रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला तम्बाकू बालान निवासी पीतल व्यापारी मोहम्मद इकबाल उम्र 50 साल की कटघर के ताजपुर माफी में एक्सपोर्ट फर्म है।

फर्म जाते वक्त हुआ हादसा
हादसे के समय इकबाल स्कूटी से अपनी फर्म पर जा रहे थे। तभी जामा मस्जिद पुल पर वो चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। इकबाल के गले में चाइनीज मांझे की वजह से एक गहरा कट लगा और उनकी गर्दन से खून बहने लगा। खून से लथपथ मोहम्मद इकबाल को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती इकबाल की हालत नाजुक है।

यह भी पढ़ें:संभल में भाजपा एमएलसी बोलीं- महिलाओं को सशक्त बनाने का पीएम मोदी का धन्यवाद

धड़ल्ले से हो रही चाइनीज मांझे की बिक्री
दरअसल लोग जमकर पतंगबाजी करते हैं। और उनकी यह मंशा रहती है कि उनकी पतंग न कटे और आसमान में ऊंची उड़ान भरे। इसके लिए वह चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते है। हालांकि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध भी लग चुका है। लेकिन इसके बाद भी यह बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा है।