उप महाप्रबंधक क्यू ए जाफरी के अनुसार प्रत्येक माह बिजली का करीब 60 लाख रुपये का बिल आता है। इसमें सिर्फ मुरादाबाद के मुख्य एक्सचेंज का बिल ही करीब 18 लाख रुपये आता है। बिजली विभाग का बीएसएनएल विभाग पर करीब दो करोड़ रुपये का बकाया है। उन्होंने बताया कि लाजपत नगर और एकता विहार मुख्य एक्सचेंज है। दोनों ही स्थानों से बडे़ क्षेत्र में नेटवर्क का संचालन होता है। बीच में एकता विहार का बिल जमा नहीं होने की वजह से बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया था। इससे ठाकुरद्वारा, मूढ़ापांडे, दलपतपुर, भोजपुर सब जगह का नेटवर्क बंद हो गया था। फ़िलहाल स्थिति से उच्च अधिकारीयों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही कुछ स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।