8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक से भिड़ी वाल्वो बस, दर्जन भर यात्री घायक, चालक की मौत

वाल्वो बस रामगंगा नदी पर बने पुल पर खराब खड़े ट्रक से जा टकराई। अचानक बस की टक्कर से पीछे से आ रहे वाहन भी भिड गए।

2 min read
Google source verification
moradabad

ट्रक से भिड़ी वाल्वो बस, दर्जन भर यात्री घायक, चालक की मौत

मुरादाबाद: शहर के कटघर थाना क्षेत्र में आज सुबह उस समय चीख पुकार मच गयी। जब वाल्वो बस रामगंगा नदी पर बने पुल पर खराब खड़े ट्रक से जा टकराई। अचानक बस की टक्कर से पीछे से आ रहे वाहन भी भिड गए। जिससे हाइवे पर अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गयी। जबकि दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए।

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के इस शहर में आकर 35 हजार लोगों को रोजगार देंगे पीएम मोदी

इतने बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक वॉल्वो बस आनंद विहार डिपो की है और आनंद विहार से कांठ गोदाम हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। आज सुबह करीब चार बजे रामगंगा पुल पर जैसे ही पहुंची वैसे ही सड़क के बीचों बीच खड़े ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक खराब हो गया था। हादसे में बस चालक विपिन कुमार निवासी रुद्रपुर के उधनगर का निवासी था।उसकी मौत हो गयी। हादसे के दौरान एक दर्जन सवारी जख्मी हुए थे। जिसमें आधा दर्जन सवारी घायल होने के कारण उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। करीब छ यात्रियों के गंभीर चोटें आयीं हैं।

हरियाली का सच: ग्रीन बेल्ट के 2 दर्जन पेड़ काट ले गया कोई, पुलिस बोली—हमें तो कटाई कहीं नहीं दिखी

खराब ट्रक हाइवे पर ही छोड़ा

उधर मौके से ट्रक चालक गायब मिला और वो खराब ट्रक बीच हाइवे पर ही छोड़कर चला गया। जिस कारण ही ये हादसा हो गया। वहीँ वाहनों की स्पीड के कारण कई और भी वाहन टकराकर क्षतिग्रस हो गए।

बड़ी खबरः देश के इस सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सस्ते दामों में बेची जा रही जमीन आैर प्लाॅट, ये है वजह

सभी यात्री नींद में थे

यात्रियों के मुताबिक उन्हें नहीं पता कि हादसा कैसे हो गया। सुबह का वक्त था और सभी नींद में थे,अचानक तेज आवाज के साथ टक्कर हुई तो सब गिरे हुए थे। जैसे तैसे सभी बाहर आये और पुलिस को सूचना दी गयी।

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, किसान बोले- नहीं आया पसंद

हाइवे पेट्रोलिंग पर उठे सवाल

इस घटना ने पुलिस के हाइवे पेट्रोलिंग की भी पोल खोल दी है क्यूंकि ट्रक हाइवे पर खड़ा रहा और पेट्रोलिंग टीम क्या कर रही थी। इसके लिए बैरीकेडिंग या संकेतक क्यों नहीं लगवाये गये ताकि हादसा न हो। फ़िलहाल पुलिस अधिकारीयों ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।