
एक बार फिर भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही ये बड़ी बात
मुरादाबाद: कैबनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अभी से अपनी पार्टी संगठन की मजबूती के लिए पश्चमी यूपी में पैर गड़ाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत मुरादाबाद में आज उनकी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कार्यकर्त्ता सम्मलेन व समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें खुद कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने सर्किट हाउस में अपने विभाग के अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनका भाजपा से गठबंधन 2019 नहीं बल्कि 2024 तक है।
कानून व्यवस्था बताई बेहतर
अपने बयानों को लेकर सूबे की सत्ता को अक्सर चुनौती देने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के तेवर अभी भी ढीले नहीं पड़े हैं। राजभर ने कहा कि मैं व्यवस्था के खिलाफ लगातार बोलूंगा। अगर इससे किसी को परेशानी होती है तो वो इत्तेफाक नहीं है। राजभर ने कहा कि उनका भाजपा से कोई विवाद नहीं है। आगामी 2024 तक वे भाजपा के साथ हैं। सूबे में कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश की व्यवस्था अन्य प्रदेशों के मुकाबले प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है। हाल में हुई घटनाओं पर कहा कि सरकार ने हर घटना पर त्वरित एक्शन लिया और दोषियों को भी गिरफ्तार किया सूबे में कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश की व्यवस्था अन्य प्रदेशों के मुकाबले प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है।
मायावती को लेकर कही बड़ी बात
वहीँ ओमप्रकाश राजभर ने मायावती के राहुल गांधी के समर्थन पर कहा कि ये सब महागठबंधन की वजह से है। वरना यही मायावती कभी कांग्रेस के खिलाफ जमकर बरसती थी। इसलिए गठबंधन की मजबूरी में उनके ये बोल निकल रहे हैं सूबे में कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश की व्यवस्था अन्य प्रदेशों के मुकाबले प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है।
नॉएडा में अधिकारीयों पर कार्यवाही को कहा
नोएडा में बिल्डिंग ध्वस्त पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ये निश्चित रूप से अधिकारियों की लापरवाही है। जांच कर कार्यवाही की जानी चाहिए। राजभर ने कहा कि इतनी बड़ी बिल्डिंग कोई एक दिन में बनकर नहीं तैयार हुई होगी। निश्चित ही इसमें अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
पहले देते रहें हैं विवादित बयान
यहां बता दें कि ओमप्रकाश राजभर अक्सर भाजपा सरकार के खिलाफ बयान देकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। लेकिन आज उनके तेवर भाजपा के प्रति नरम नजर आये। वरना जब भी वे बोले हैं वो सरकार के खिलाफ ही गया है।
Published on:
18 Jul 2018 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
