
मुरादाबाद: पिछले दिनों सीओ को गोली मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल करने वाले दारोगा सचिन दयाल एक बार फिर उस समय सुर्खियों मे आ गए। जब उन पर कार चोरी का आरोप लगने के बाद थाना सिविल लाइन मैं मुकदमा दर्ज हो गया। इस घटना का खुलासा भी तब हुआ जब दरोगा का चोरी की कार से एक्सीडेंट हो गया। फ़िलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
VIDEO: ‘1 जनवरी को नए साल का जश्न मनाने और बधाई देने वाले मुसलमान होते हैं गुनहगार'
ये है मामला
पिछले महीने रिजर्व पुलिस लाइन में एक सीओ से झगड़ा करने और फिर सीओ को गोली मारने का वीडियो वायरल करने के मामले मे सुर्खियां बटोरने वाले दरोगा सचिन दयाल आज फिर उस समय चर्चा में आ गए, जब वो पुलिस लाइन से किसी दूसरे की कार चोरी करके ले गए। और दिल्ली हाइवे पर थाना पाकबड़ा क्षेत्र मे उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जिसमे उन्हें गम्भीर चोट भी लगी। पाकबड़ा पुलिस ने ओर मामले को सिविल लाइन थाने में ट्रांसफर कर दिया है।
Moradabad: नए साल को लेकर हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया तलाशी अभियान
चल रहा निलम्बित
आपको बता दे उक्त दरोगा सचिन दयाल पुराने प्रकरण में निलंबित चल रहे हैं. और आज कार चोरी के मामले मे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिसमें अब दरोगा की मुश्किलें बढ़ना तय मानी जा रहीं हैं।
सपा नेता बोले- जिसके पास होंगे गाय और बछड़ा, वही बनेंगे BJP-RSS के पदाधिकारी, देखें वीडियो
जांच शुरू
वही एएसपी दीपक भूकर ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
31 Dec 2019 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
