बता दें कि सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित अम्बेडकर पार्क में शनिवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा के लिए सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री राधे मोहन ने यात्रा को तिरंगा दिखाकर रवाना किया था, लेकिन इससे पहले मझोला खुशहालपुर मिलन विहार वार्ड-1 के पार्षद कृष्ण कुमार काले ने तिरंगा जमीन पर गिरा दिया। इस पर जब मीडिया कर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसको अपने कैमरे में कैद कर लिया।