5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता की पत्नी ने कवि कुमार विश्वास पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या

HIghlights -कांग्रेस नेता की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर -वर्ष 2018 का है मामला -कांग्रेस नेता ने कुमार विश्वास के कार्यक्रम को रोकने की दी धमकी

2 min read
Google source verification
kumar_vishwas.jpg

मुरादाबाद: मुरादाबाद में फ़िल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद अब मशहूर कवि कुमार विश्वास पर विश्वासघात का आरोप लगा है। ये आरोप रियल स्टेट कारोबारी और कांग्रेस से अमरोहा से सांसद का चुनाव लड़ चुके सचिन चौधरी की पत्नी आभा चौधरी ने लगाया है। उनके मुताबिक बीते वर्ष कुमार विश्वास को एक कार्यक्रम में बुलाया गया था। लेकिन वे नहीं आ पाए और न आगे कोई डेट दी और न ही रूपए वापस किये। जिस पर सचिन चौधरी ने उनका आगामी 30 सितम्बर को प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द करवाने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जबकि कवि कुमार विश्वास ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

VIDEO: मदरसा शिक्षकों ने की इच्छा मृत्यु की मांग, बोले- अटल बिहारी वाजपेयी ने दी थी नौकरी, भाजपा सरकार नहीं दे रही पैसा

ये है आरोप
मुरादाबाद की रियल स्टेट कंपनी की एमडी आभा चौधरी ने सितंबर 2018 में शहीदों के परिवार को सम्मानित करने व उन्हें एक-एक प्लॉट देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने मशहूर कवि कुमार विश्वास को भी आमंत्रित किया था। कुमार विश्वास ने इस कार्यक्रम में आने के लिए आभा चौधरी से सात लाख रुपये का अनुबंध किया था। जिसमें 6 लाख रुपये कुमार विश्वास को आभा चौधरी की कंपनी ने बैंक के द्वारा भुगतान भी कर दिए थे। कुमार विश्वास उस वक्त अमेरिका में थे और वहां से उन्होंने एक वीडियो जारी कर कार्यक्रम में आने की पुष्टि भी की थी।

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के लिए जमीन देने से पहले किसानों ने की ये 7 मांग तो पुलिस ने किया गिरफ्तार- देखें वीडियो

नहीं आए कार्यक्रम में
लेकिन इसी दौरान कार्यक्रम से ठीक पहले कुमार विश्वास ने एक समुदाय विशेष के ऊपर धार्मिक टिप्पणी कर दी थी। जिसको लेकर पुलिस ने कुमार विश्वास के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी थी। इस पर रियल स्टेट कारोबारी द्वारा कुमार विश्वास से कार्यक्रम में आने के नाम पर दिए गए पैसे वापस मांगे, तो कुमार विश्वास ने पैसे देने से इंकार कर दिया। उसके बाद आभा चौधरी ने कार्यक्रम की अगली डेट देने की बात की, तो आभा का आरोप है कि कुमार विश्वास ने डेट भी नहीं दी, उनका नंबर भी ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। आभा चौधरी ने एसएसपी मुरादाबाद को प्रार्थना पत्र देकर कुमार विश्वास के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

'सट्टेबाज' की कुछ इस तरह हुई मौत कि हर कोई रह गया हैरान, देखें वीडियो

सचिन चौधरी ने कही ये बात
वहीँ आभा चौधरी के पति सचिन चौधरी ने कुमार विश्वास को मीडिया के माध्यम से यह मैसेज दिया है, कि अगर वह चाहे तो वह अपनी पत्नी और उनके बीच विवाद की मध्यस्थता कर हल करा सकते हैं। अगर कुमार विश्वास ने 30 सितंबर से पहले उनकी कंपनी के पैसे वापस नहीं दिए, तो वो 30 सितंबर को मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में कुमार विश्वास के होने वाले कार्यक्रम को नहीं होने देंगे।

आठ दशकों से चली आ रही मुरादाबादी रामलीला मंचन शैली देख लोग हो जाते हैं भाव विभोर, देखिये विडियो

जांच शुरू
एएसपी आदित्य लेंह्गे के मुताबिक आभा चौधरी ने तहरीर दी है, इसकी जांच की जा रही है। जो भी रिपोर्ट में सामने आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।