11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad : मुरादाबाद अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेसी दल, पढ़कर सुनाया प्रियंका गांधी का शोक संदेश

मुरादाबाद के गलशहीद में अग्निकांड के दौरान तीन बच्चों समेत परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा का लिखा शोक संदेश भी पढ़कर सुनाया।

2 min read
Google source verification
congress-leaders-meet-moradabad-fire-incident-family-victims-priyanka-gandhi-expressed-grief-by-letter.jpg

मुरादाबाद के गलशहीद में हाल ही में हुए अग्निकांड के दौरान तीन बच्चों समेत परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इस घटना पर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया था। वहीं अब कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि परेशान नहीं हों, कांग्रेस की तरफ से आपकी हर संभव मदद होगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा का लिखा शोक संदेश भी पढ़कर सुनाया। बता दें कि भीषण अग्निकांड में परिवार के पांच सदस्य गंवाने के बाद परिवार पूरी तरह मायूस है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए पत्र भेजा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह पत्र अग्निकांड पीड़ित अयाज कुरैशी के नाम पर लिखा है। प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा पार्टी के अन्य स्थानीय नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए प्रियंका गांधी का शोक संदेश को पढ़कर सुनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पीड़ित अयाज कुरैशी से कहा कि चिंता मत करिए इस दुख की घड़ी में हम लोग आपके साथ हैं। आपकी हर संभव सहायता की जाएगी।

यह भी पढ़ें - महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पाटी ने निकाली मेरठ में पदयात्रा

पार्टी हाईकमान से आदेश मिलते ही मिलने पहुंचे

जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और उन्होंने खुद कांग्रेस मुख्यालय को अग्निकांड की जानकारी दी थी। इसके बाद दिल्ली से निर्देश आए कि कांग्रेस के स्थानीय प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से मिलना है और उनकी मदद करनी है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर वह लोग प्रियंका गांधी के शोक संवेदना पत्र के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

यह भी पढ़ें - मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, यमुना में डूबने से ग्रेटर नोएडा के 5 युवकों की मौत

15 नेताओं का दल पहुंचा मिलने

कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। इस दौरान कांग्रेस के करीब 15 नेता पीड़ित परिवार से मिले।