
मुरादाबाद: उपचुनावों से पहले सूबे में कांग्रेस को एक बड़ा मुद्दा योगी सरकार के खिलाफ मिल गया है। जिसे वो अब किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती। खुद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने सभी शहरों में बिजली दामों में वृद्धि के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए हैं। जिसमें आम लोगों को भी शामिल करने को कहा गया है। मुरादाबाद में इसी को लेकर शुक्रवार शाम को मशाल जुलूस गवर्नमेंट कॉलेज से निकाला जाएगा।
मशाल जुलूस निकालेंगे
महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि बिजली के दामों में वृद्धि के विरोध में राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी ने सभी जिलों में प्रदर्शन के निर्देश दिए हैं। शहर में शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे एक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें सरकार से बिजली के बढ़े हुए दाम वापस लेने की अपील की जायेगी।
लगातार हैं आक्रामक
यहां बता दें कि प्रियंका गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार और सूबे की योगी सरकार के खिलाफ आक्रामक बयान देकर सुर्ख़ियों में हैं। वाहनों पर जुर्माने और बिजली के दामों का उन्होंने तीखा विरोध किया था। अब उन्होंने सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन के निर्देश देकर पार्टी कार्यकर्ताओं को चार्ज करने की भी नसीहत दे दी है।
Published on:
05 Sept 2019 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
