
र्इद के साथ ही ये इंटरनेशनल क्रिकेटर नहीं मना सका बेटी का जन्मदिन भेजा ये तोहफा
अमरोहा।कुछ महीनों पहले पति-पत्नी के बीच संबंधों में आर्इ कड़वाहट में रिश्तों की खार्इ इतनी गहरी हो गर्इ कि एक पिता अपनी बेटी के जन्मदिन आैर र्इद के मौके पर भी नहीं मिल सका।जी हां हम बात कर रहे है इंटरनेशनल क्रिकेटर मोहम्मद शमी की। हर साल वह भी अपने परिवार आैर बच्चों के साथ हंसी खुशी आैर मौज मस्ती करते हुए र्इद पर हंसते खिल-खिलाते दिखते थे।लेकिन इस बार शमी र्इद के मौके पर अपनी बेटी को याद करते रहे। वह उसके आने की राह ही ताकते रहे।लेकिन बेटी से न मिल पाने पर शमी ने उनका तोहफा काेरियर कर दिया।
पिता की कब्र से लौटकर मायूस शमी ने कोरियर से बेटी को भेजे कपड़े
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी बेबो का जन्मदिन र्इद से एक दिन पहले चांदरात काे आता है।वह हर बार बेटी का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाते थे।इसके अगले ही दिन र्इद मनार्इ जाती थी। जिसके चलते इस घर र्इद के एक दिन पहले ही खुशी आैर जश्न का माहौल बन जाता था। लेकिन इस बार शमी अपनी बेटी का इंतजार करते रह गये।उन्होंने कोरियर बेटी बेबो को जन्मदिन और ईद के तोहफा के रूप में कपड़े भेजे। शमी ने बताया कि चांदरात पर बेटी बेबो का जन्मदिन होने के चलते हम लोग दो दिन जश्न मनाते थे। मगर इस बार उसके बगैर मायूसी में ही दोनों दिन गुजर गए।
तीन महीने पहले पति-पत्नी में हुआ विवाद बनी वजह
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के लगभग तीन माह पहले उनके पत्नी हसीन जहां से रिश्ते खराब हो गए थे।हसीन जहां ने मीडिया के सामने आकर आरोप लगाए थे कि शमी के कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं।साथ ही उन्होंने कोलकाता में ही शमी व उनके परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।पिछले महीने हसीन जहां अचानक शमी के गांव सहसपुर अलीनगर पहुंच गई थीं। मगर ससुराल में ताला पड़ा होने के चलते उन्हें पड़ोसियों के घर शरण लेनी पड़ी थी। इसके बाद हसीन जहां र्इद पर बेटी को लेकर ससुराल आने की बात कही थी।एेसे में शमी को हसीन के गांव आने की बात पता लगने पर अपनी बेटी बेबो से मिलकर उसे गले लगाने की उम्मीद बंधी थी।मगर दिन चढ़ने के साथ ही रात होने तक पत्नी नहीं पहुंची। जिसके चलते शमी बेटी से भी नहीं मिल पाए।
Published on:
17 Jun 2018 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
