5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में अगले दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट, आज ऐसा रहेगा मौसम

UP Weather: दोपहर बाद हल्की धूप से लोगों को राहत मिलेगी। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है।

2 min read
Google source verification
dense-fog-alert-in-up-for-next-two-days.jpg

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम पल-पल बदल रहा है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई तो वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रविवार के दिन प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। लेकिन न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। यानी न्यूनतम तापमान लगातार 11 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रिकॉर्ड किया गया।

चलेंगी बर्फीली हवाएं
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि सोमवार को प्रदेश भर में बर्फीली हवाएं चलेंगी। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है।

धूप देगी सर्दी से राहत
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि इस साल सर्दी के मौसम में हल्की धूप खिल रही है। जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस साल अभी तक ऐसा दिन नहीं देखा गया जिस दिन धूप न निकली हो। फिलहाल बचे हुए दिसंबर के दिनों में भी हल्की धूप रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि बीच में मौसम बदलने का भी पूर्वानुमान है। यानी नए साल पर मौसम बदला हुआ प्रदेश में नजर आएगा।

आज आपके जिले का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।