
Moradabad News Today: बतादें कि 17 मार्च को महाकालेश्वर धाम मंदिर से कलश यात्रा दोपहर दो बजे प्रारंभ होगी। 18, 19 और 20 मार्च को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम सरकार पहुंचेंगे। 19 मार्च को दिव्य दरबार सुबह 09 बजे से लगेगा। हनुमंत कथा का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर दिव्य दरबार सजाया जाएगा।
मीडिया प्रभारी जयदेव यादव ने बताया कि कथा व्यास पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 18 मार्च को मुरादाबाद पहुंचेंगे और उसी दिन दोपहर 2 बजे से हनुमंत कथा प्रारंभ हो जाएगी। 19 व 20 मार्च को हनुमत कथा दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगी।
उन्होंने बताया कि महानगर एवं आसपास के कई जिलों से हनुमान भक्त कथा लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान हैं। उसी के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विशाल पंडाल के अंदर कथा का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, पार्किंग व्यवस्था, खोया पाया शिविर, साफ सफाई, यातायात व्यवस्था के बारे में लोगों को जुटने के लिए कहा गया। इस दौरान विभोर कुमार गुप्ता लोहिया, अनिल कुमार शर्मा, राकेश कुमार गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, शैलेंद्र, प्रकाश गुप्ता, विनोद राय, देवेंद्र बिष्ट, संजीव आदि मौजूद रहे।
Published on:
15 Mar 2024 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
