
धन-दौलत, खेत और मकान का बंटवारा होना आपने सुना होगा, लेकिन क्या आप एक पति का बंटवारा होना सुना है? नहीं सुना है तो हम आपको बताते हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक इसी तरह का मामला सामने आया है।
मुरादाबाद जिले के एक पति का दो बीवियों के चक्कर में बंटवारा हो गया। खास बात यह है कि बंटवारा आपसी सहमति में हुआ। जिसके चलते सप्ताह में एक पत्नी के पास 3 दिन और दूसरी के पास 3 दिन रहना होगा। वहीं रविवार को वह कहीं भी रह सकता है।
आइए बताते हैं पूरी कहानी......
मुरादाबाद जिले के एक शादीशुदा व्यक्ति अपनी पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी कर लिया। आराम से रहने लगा । दूसरी शादी उसकी गौतमबुद्ध नगर जिले के एक युवती से हुई। दूसरी बीवी को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है।
एसपी ऑफिस में दर्ज हुआ मुकदमा
इसके बाद युवती मुरादाबाद के एसपी ऑफिस में एफआईआर दर्ज कराई। उसने बताया कि पहले से शादीशुदा एक आदमी ने धोखे में रखकर उससे शादी कर ली। अब वह साथ में नहीं रह रहा है। उसे जानकारी नहीं थी कि वह जिस आदमी से शादी कर रही है। वह पहले से शादी शुदा है। हमें अब इंसाफ चाहिए। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और यह केस सिविल लाइंस स्थित नारी उत्थान केंद्र में जांच के लिए भेज दिया।
दोनों पत्नियां एक साथ- एक ही घर में रहेंगी
नारी उत्थान केंद्र में यह मामला आने के बाद वहां पर पति और पत्नी के बारे में काउंसिलिंग की गई। इसके बाद इस मामले में फैसला लिया गया है। जो काफी हैरान करने वाला है। फैसले में नारी उत्थान केंद्र द्वारा शख्स का बंटवारा कर दिया गया।
सभी की सहमति के बाद फैसला सुनाया गया कि दोनों पत्नियां ससुराल में ही रहेंगी। जिसमें सोमवार से बुधवार पहली पत्नी और बुधवार से शनिवार दूसरी पत्नी के साथ रहना होगा। इसके अलावा रविवार को वह शख्स अपने माँ- बाप या किसी भी रिश्तेदार के यहाँ जा सकता हैं। इसके अलावा उसे दोनों पत्नियों को खर्चा देना होगा।
जिस शक्स का बंटवारा हुआ है। उसकी पहली शादी अरेंज मैरिज हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। वही दूसरी शादी लव मैरिज की थी। अब दोनों पत्नियां उसके साथ एक ही घर में रहेंगी।
Updated on:
22 Jan 2023 08:40 pm
Published on:
22 Jan 2023 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
