8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल में जंगली कुत्तों का आतंक,अब तक तीन की मौत, एक दर्जन की हालत नाजुक

जंगली कुत्ते रोजाना लोगों को काट रहे हैं। जिस कारण पिछले दिनों कई लोगों को काटने वालों में से तीन लोगों की मौत हो गयी है।

2 min read
Google source verification
moradabad

संभल: जनपद में जंगली कुत्तो का आतंक लगातार बना हुआ है। बेलगाम हुए ये जंगली कुत्ते रोजाना लोगों को काट रहे हैं। जिस कारण पिछले दिनों कई लोगों को काटने वालों में से तीन लोगों की मौत हो गयी है। क्यूंकि उन्हें समय रहते रेबीज का इंजेक्शन नहीं मिल पाया। वहीँ लगातार कुत्तों के काटने से मौतों में इलाके लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ गया है। उधर इस मामले में स्थानीय नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग ने चुप्पी साध ली है।

यह भी पढ़ें हत्या के बाद परिजनों ने किया एेसा काम की 24 घंटे तक 40 गांवों में छाया अंधेरा

यह भी पढ़ें दलित किशोरी से गैंगरेप के बाद हुर्इ पंचायत से पुलिस अफसरों में हड़कंप, दो आरोपी पकड़े

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी कस्वे में जंगली कुत्तो ने इन दिनों अपना आतंक बरपाया हुआ है। हालात इतने ख़राब है कि एक ही दिन में तीन लोगो की मौत हो गयी। मरने वालों में दो मासूम और एक युवती भी शामिल है। लगभग 15 दिन पूर्व इलाके के ही जंगली कुत्ते ने लगभग दो दर्जन लोगो को अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद एक के बाद एक तीन लोगो की मौत हो गयी। मृतको में एक युवती और दो मासूम भी शामिल है। जिसमे 5 साल की मासूम जरीन अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी जंगली कुत्ते ने मासूम पर हमला कर दिया। जिसके बाद परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे और मासूम को दिखाया। लेकिन वहां से उनको निराश हो कर ही लौटना पड़ा। रेबीज का इंजेक्शन ख़त्म होने का कारण बताया गया। जिस कारण इलाज के अभाव के चलते उसकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें वाह रे यूपी पुलिस! आखों के सामने ही खड़ा मुस्कुराता रहा इनामी बदमाश और पुलिस उसी से पूछती रही पता, देखें वायरल तस्वीरें-

यह भी पढ़ें एनकाउंटर मैन के इलाके में फिर हुर्इ मुठभेड़ दो इनामी बदमाश घायल चार गिरफ्तार

इसके अलावा 5 साल के मासूम अनिल भी उसी इलाके में अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी कुत्तो ने उसको भी अपना निशाना बनाया। उसको भी तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालात को देखते हुए उसके भी एक इजेक्शन लगाया और अगली तारीख दी गयी। लेकिन अगली तारीख पर उसको भी इजेक्शन ख़त्म होने की बात कह दी गई और कह दिया गया कि अब ये ठीक है घर ले जाओ।

यह भी पढ़ें Up board result 2018: रिजल्ट के लिए नहीं करना होगा पूरे दिन इंतजार दोपहर एक बजे होगा घोषित

यह भी देखें पंचायत ने तय की रेप की 'कीमत'

19 साल की नेहा अपने घर पर सो रही थी तभी उसको भी जंगली कुत्तो ने अपना निवाला बना लिया। घायल युवती को भी इलाज के लिए सीएचसी चंदौसी ले जाया गया। उसको वहां से भगा दिया और उससे पैसे की मांग की गयी पर उसको तत्काल इलाज नही दिया गया। उसकी भी इलाज के आभाव के चलते शनिवार को मौत हो गयी।

अगर कुत्तों के काटने से घायल लोगों की बात की जाए तो लगभग एक दर्जन से अधिक लोग हैं। जिन्हें अभी तक हाइड्रोफोबिया का इलाज नहीं मिल पा रहा। यानि करीब दर्जन भर और लोग मौत के मुहाने पर हैं।

सीएचसी चंदौसी प्रभारी मनोज कुमार के मुताबिक कुत्ते काटे के अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अस्पताल में जितने संसाधन है उस हिसाब से इलाज किया जा रहा है। उन्होंने लापरवाही की बात को नकारा है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग