
अमरोहा: लाख कोशिशों के बाद भी रेलवे अभी भी यात्रियों को सुरक्षित रेल सफ़र का वादा पूरा नहीं कर पा रही। जी हां ताजा मामला जनपद के गजरौला स्टेशन का है। यहां बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक आग लग गयी। चूंकि यात्रियों ने समय रहते देख लिया और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। इसके बाद स्थानीय रेल महकमे में हडकंप मच गया। किसी तरह आग पर काबू पाकर उसे ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया। जबकि ये नहीं पता चल पाया कि आग कैसे लगी है।
विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह बोले विदेशी लड़कों के चक्कर में महिलाएं शादी तो कर लेती हैं लेकिन...
बरेली से भुज जाने वाली ट्रेन आला हजरत बरेली से सुबह साढ़े छह बजे चलती है,। आज ट्रेन लेट होने की वजह से सुबह करीब आठ बजे के बाद ट्रेन भुज के लिए रवाना हुई। अमरोहा के गजरौला स्टेशन पर शनिवार सुबह करीब 10 बजकर चालीस मिनट पर गजरौला स्टेशन पार ही किया ही था, की अचानक ट्रेन के एसी कोच के बाथरूम में आग का धुआं निकलता देखकर यात्रियों और ट्रेन के स्टाफ में हड़कंप मच गया। आनन फानन सीआईटी व एक अन्य यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। आग की खबर से यात्री ट्रेन से नीचे उतर आये। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी। गजरौला रेलवे स्टेशन पार करने के बाद रुकी हुई ट्रेन को कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म पर लाया गया। इसी बीच ट्रेन के टेक्निकल स्टाफ ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
इस दौरान करीब डेढ़ घंटे के बाद ट्रेन को भुज के लिए रवाना कर दिया। आग लगने की वजह शाट सर्किट बताया जा रहा है। यहां बता दें कि अगर समय रहते यात्रियों ओर ट्रेन स्टाफ ने सूझबूझ का परिचय न दिया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। यही नहीं कुछ दिनों पहले हापुड़ स्टेशन पर भी नयी दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में भी अचानक आग लग गयी थी। उस वक्त भी ट्रेन खड़ी थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्यूंकि कोच इंजन के पीछे ही लगा था।
Published on:
21 Apr 2018 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
