
UP Weather Report: तापमान में भी गिरावट आने लगी है। गुरुवार की सुबह कुछ हिस्सों में कोहरे की चादर छाई दिखी। एक तरह जहां ठंड का प्रभाव तेज हो रही है। वहीं दूसरी तरफ हवा में प्रदूषण एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में एक्यूआई लेवल एक बार फिर खराब स्थिति में पहुंच गया है।
शुष्क बना रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 27 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इन छह दिनों के लिए किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। हालांकि तापमान में गिरावट हो सकती है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान एक प्वाइंट गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। वहीं नोएडा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो 23 नवंबर को पश्चिमी, पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। 24, 25, 26 और 27 नवंबर को भी मौसम में कोई बदलाव नहीं होने वाला है ना ही कोई चेतावनी जारी की गई है। 28 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है। वहीं, यूपी में न्यूनतम तापमान में रोजाना उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बरेली में सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है।
नजीबाबाद में 11.5 डिग्री न्यूनतम और 26.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे ही कानपुर शहर में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री और 26.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है। मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। जिले में अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है। अयोध्या में भी न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.0 के आसपास ही रिकार्ड हुआ है।
इसके अलावा बहराइच में 12.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है। वहीं, मेरठ में 13.1 डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान और 25.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। अलीगढ़ में 14.2 डिग्री, औरैया में 14.2 डिग्री, शाहजहांपुर में 14.4 डिग्री, सुल्तानपुर में 14.0 डिग्री, प्रयागराज में 14.6 डिग्री और हमीरपुर में 14.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।
Published on:
23 Nov 2023 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
