8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकिंग: ट्रेन के आगे कूदकर पिता-पुत्र ने दी जान,नहीं हो पाई शिनाख्त

प्रयत्क्षदर्शियों के मुताबिक पहले पिता ने पुत्र को ट्रेन के आगे धक्का दिया,फिर खुद भी कूद गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 14 Jun 2018, 6:42 PM IST

moradabad

ब्रेकिंग: ट्रेन के आगे कूदकर पिता-पुत्र ने दी जान,नहीं हो पाई शिनाख्त

मुरादाबाद: आज दोपहर बाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 5 पर उस समय अफरा तफरी मच गयी जब यहां एक पिता पुत्र ने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रयत्क्षदर्शियों के मुताबिक पहले पिता ने पुत्र को ट्रेन के आगे धक्का दिया,फिर खुद भी कूद गया। फ़िलहाल शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। हैरानी इस बात की हुई कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी कोई रेल अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही एसपी रेल ने फोन उठाया।

यूपी के इस शहर में ईद पर नमाज का होगा यह समय, निकलना जरा संभलकर

ऐसे हुआ अचानक हादसा

दोपहर बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सबकुछ सामान्य दिनों की तरह ही चल रहा था। तभी एक 35 वर्षीय व्यक्ति अपने साथ करीब दस बारह साल के किशोर के साथ प्लेटफार्म नम्बर 5 पर पहुंचा। और अचानक दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे पहले किशोर को धक्का दिया और इससे पहले कोई कुछ समझ पाता खुद भी कूद गया। दोनों के ऊपर से ट्रेन गुजर गयी। जिस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर फ़ौरन ही जीआरपी और आरपीएफ भी पहुंच गयी। पहले दोनों की शिनाख्त की कोशिश हुई। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। फ़िलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Nirjala Ekadashi 2018: इस दिन है निर्जला एकादशी, जानिए क्या है इसका महत्व

स्टेशन पर फ़ैल गयी सनसनी

इस घटना से पूरे रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी फ़ैल गयी। कोई समझ नहीं पा रहा था कि आखिर ये सब क्यों और कैसे हो गया। अभी ये भी नहीं स्पष्ट हो पाया था कि ये मरने वाले पिता-पुत्र हैं भी या नहीं। वहीँ ये सवाल भी सभी के मन में कौंध रहा है कि आखिर अगर वो पिता-पुत्र थे भी तो उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। क्या उनके साथ कोई और भी था।

अब से भूलकर ट्रेन में न करें ये काम,खानी पड़ सकती है जेल की हवा

यात्री सुरक्षा पर उठे सवाल

वहीँ इस घटना से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए। क्यूंकि किसी को भी ट्रैक पर जाने की इजाजत नहीं है तो फिर पिता पुत्र ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। उन्हें रोकने के लिए कोई क्यों नहीं था वहां।