24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad: नगर निगम पार्षद उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ता को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर किया घायल

Highlights -वार्ड 37 का था आज उपचुनाव -भाजपा पक्ष ने फर्जी वोटिंग का आरोप -दूसरे पक्ष ने भी लगाया आरोप -भाजपा कार्यकर्ता बुरी तरह घायल

less than 1 minute read
Google source verification
bjp_worker_pitai.jpg

मुरादाबाद: शहर के मझोला थाना क्षेत्र में आज शाम उस समय अफरा तफरी मच गयी, जब यहां नगर निगम के वार्ड 37 के पार्षद पद के लिए हो रहे उप्चुनाव्मे भाजपा उम्मीदवार और विपक्षी सदस्यों में मारपीट हो गयी। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घायल कार्यकर्ता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

योगी सरकार में घूस लेना पड़ा महंगा, एंटी करप्शन टीम ने प्लान बनाकर कर्मचारी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

हो रहा था उपचुनाव
वार्ड 37 तत्कालीन पार्षद की मृत्यु के बाद आज इस सीट पर उपचुनाव हो रहा था। इसी दौरान भाजपा पक्ष ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। इस मारपीट में भाजपा कार्यकर्ता बंटी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल लिया।

कई राज्यों में सप्लाई हो रहा था नामी कंपनियों का नकली स्पोर्ट्स सामान, ऐसे हुई घेराबंदी

करेंगे कार्रवाई की मांग
महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस ने तहरीर के बाद कार्रवाई की बात कही है। दूसरा पक्ष कांग्रेस समर्थक बताया जा रहा है।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग