30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीशुदा प्रेमिका के घर आधी रात पहुंच गया ट्रक चालक प्रेमी, उसके बाद घटी रोंगटे खड़े करने वाली घटना

Moradabad News : तीन साल से थें प्रेम संबध कई बार बैठी गांव में पंचायत मिलते रहें चोरी छिपे  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ujjwal Srivastava

•

Updated: 27 Jun 2023, 6:52 PM IST

शादीशुदा प्रेमिका के घर आधी रात पहुंच गया ट्रक चालक प्रेमी, उसके बाद घटी रोंगटे खड़ी करने वाली घटना

घटना स्थल का निरीक्षण करते हुएं एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीना

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका

कुंदरकी थाना क्षेत्र में आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को प्रेमिका के ससुरालियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया प्रेमी प्रेमिका दोनो छुप कर मुलाकात कर रहें थें। तभी देवर की आंख खुल गईं और वह आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए। इसके बाद देवर समेत अन्य ससुरालियों ने प्रेमी को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी मरा समझकर घरवालों ने पुलिस को खुद ही सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रेमी की सांसे चल रही थी तुरंत उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने देवर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं

।

तीन साल से थां दोनो का प्रेम संबंध

पुलिस के मुताबिक कुंदरकी थाना क्षेत्र के कमालपुर फतेहाबाद निवासी जिशान पुत्र इकरार ट्रक चालक हैं। उसी गांव में रहने वाले मुदस्सिर की पत्नी से करीब 3 साल से जीशान का प्रेम संबंध चल रहा थां। ग्रामीणों के मुताबिक इस मामले को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी बैठी लेकीन दोनो चोरी छुपे मिला करते थे। सोमवार की रात प्रेमिका ने जीशान को फोन कर आधी मिलने के लिए बुलाया जीशान कमालपुर अड्डे पर ट्रक खड़ा करने के बाद प्रेमिका के घर मिलने पहुंच गया। प्रेमिका का पति मुदस्सिर भी ट्रक चालक हैं। वह घर पर नहीं थां। देर रात प्रेमी जीशान प्रेमिका से मिलने पहुंचा इस दौरान प्रेमिका के देवर की आंख खुल गईं और उसने दोनो को कमरे में मुलाकात के दौरान आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया।

मारपीट के बाद डायल की 112

प्रेमिका के देवर व ससुराल के अन्य लोगों ने प्रेमी जीशान की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो डायल 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रेमी जीशान लहूलुहान हालत में पड़ा थां। उसको कुंदरकी सीएचसी में भर्ती करवाया गया इसके बाद गंभीर हालत के चलते मुरादाबाद में निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जीशान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा हैं जीशान की एक साल पहले ही शादी हुईं थीं उधर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के देवर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

फ़ोन कर बुलाया था प्रेमी

एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया देर रात महिला ने जीशान को फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। दोनो का प्रेम संबंध चल रहा थां जब वह महिला से मिलने गया तो इसकी जानकारी महिला के ससुराल वालों को लग गईं। इसके बाद ससुरालियों ने जीशान को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर घायल हो गया घायल अवस्था में जीशान को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जीशान की मौत हों गईं। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार सुहैल , सुहेब, इमरान, मुकारव के खिलाफ़ केस दर्ज किया गया हैं सुहेल और इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।