
मुरादाबाद में मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी..
Goods train splits into two parts in Moradabad: दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। यह घटना सुबह करीब 6:00 बजे मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में स्थित रामगंगा नदी पुल पर हुई।
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के कारण ट्रेन के डिब्बे दो भागों में बंट गए। जैसे ही यह हादसा हुआ, घटनास्थल के आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और माहौल अफरातफरी भरा हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर और इंजीनियरों की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
इंजीनियरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कपलिंग की मरम्मत की और ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया। इस कार्य में लगभग आधे घंटे का समय लगा।
इस हादसे के कारण दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर करीब आधे घंटे तक रेल यातायात पूरी तरह बाधित रहा। मालगाड़ी के रवाना होने के बाद ही रेल संचालन सामान्य हो पाया।
Updated on:
11 May 2025 02:52 pm
Published on:
11 May 2025 02:52 pm
