जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला राजकुमारी जो बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जो बिहार प्रदेश के जैतिया जिले से चरस लेकर अंबाला जा रही थी। मुरादाबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म नम्बर दो पर सप्त क्रांति ट्रेन से उतरने के बाद महिला प्लेटफार्म नम्बर तीन पर अंबाला जाने वाली ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रही थी ,तभी जीआरपी ने महिला को पकड़ लिया।