इस पूरे मामले पर आ चुका है। अभियोजन पक्ष को शक है कि आरोपियों ने इससे पहले भी कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया होगा। अभियोजन पक्ष के संदेह को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बीते मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया और महिलाओं से अपील की, कि वे आगे आएं और खुल कर अपनी समस्याओं को रखें। अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस से काफी ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद दर्जनों महिलाओं ने ऐसी वारदातों के बारे में शिकायत की। इसके अलावा अधिकारी सामने आए पीड़िताओं के बयान के आधार पर अन्य पीड़िताओं की भी तलाश कर रहे हैं, जो खुलकर आगे आने से डर रही हैं।