27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad Weather: मुरादाबाद में स्कूल बंद, पारा पहुंचा 43 डिग्री, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Moradabad Weather News: यूपी के मुरादाबाद मंडल में गर्मी का कहर जारी है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
heat wave in moradabad

Heat Wave In Moradabad

Moradabad Weather Update: मुरादाबाद में आधा मई बीतने के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लू शाम पांच बजे के बाद तक कहर बरपा रही थी। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले चार दिन तक लू का अलर्ट जारी किया है। चिकित्सकों ने जरूरी काम न होने पर घर में ही रहने की सलाह दी है। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूल भी बंद हो गए हैं।

मौसम का मिजाज सप्ताह की शुरुआत से ही बिगड़ने लगा था। 27.5 डिग्री सेल्सियस से सप्ताह की शुरुआत हुई थी और हर दिन तापमान में बढ़ोतरी होती रही। शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान पिछले 13 वर्ष में सबसे अधिक था। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह के समय वातावरण में नमी 46 फीसदी थी, जो शाम को 26 फीसदी दर्ज की गई। पश्चिम से पूरब दिशा हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

16 जून को खुलेंगे परिषदीय स्कूल

बीएसए डॉ. अजीत कुमार के अनुसार परिषदीय स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक अवकाश रहेगा। अब विद्यालय 16 जून को खुलेंगे। शनिवार को गर्मियों की छुट्टियां घोषित होने से पहले बच्चों ने खूब मस्ती की। छुट्टियों के नाम से चेहरे खिले हुए थे। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को छुट्टियों के दौरान नियमित पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही धूप में घरों से ज्यादा बाहर न निकलने को भी कहा।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग

मौसम समाचार