6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi Special Trains: पंजाब से यूपी होते हुए बिहार तक चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने दिखाई हरी झंडी, देखें लिस्ट

Holi Special Trains: होली पर लोगों की घर वापसी के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। पंजाब से यूपी होते हुए बिहार तक होली स्पेशल ट्रेनों (Holi Special Trains) को रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। चंडीगढ़ और अंबाला से कटिहार और जयनगर तक ट्रेनें चलेंगी।

2 min read
Google source verification
holi-special-trains-will-run-from-punjab-to-bihar-via-up.jpg

Holi Special Trains

Holi Special Trains News: होली त्योहार पर अचानक घर जाने का प्लान बनाने वालों के लिए रेलवे ने सहूलितय दी है। रेगुलर ट्रेनों में लंबी हो रही वेटिंग को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेनें (Holi Special Trains) यात्रियों के लिए राहत का सबब बनेंगी। गुरुवार से लेकर शनिवार को तीन स्पेशल ट्रेनें पंजाब से बिहार तक दौड़ेंगी। एक फेरे की ट्रेनें लगातार तीन दिन तक लगातार चलेगी। ताकि होली से पहले अन्य ट्रेनों से भीड़ का दबाब घटाया जा सकें।

मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि कटिहार (04540-39) के लिए होली स्पेशल ट्रेन अंबाला कैंट से शुक्रवार की रात 8.25 बजे चलकर बराड़ा, यमुनानगर, सहारनपुर होकर मुरादाबाद में रात 12.45 बजे आएगी। मेन रूट से होते हुए रात में 12.45 बजे कटिहार पहुंचेगी। 21 कोच की ट्रेन एक फेरे की होगी।


अगले दिन ट्रेन इसी रूट से वापस लौटेगी। सरहिंद से जयनगर (04534-33) स्पेशल ट्रेन 22 जनवरी को सरहिंद से दोपहर एक बजे चलेगी। राजपुरा, अंबाला कैंट, बराड़ा, सहारनपुर, होते हुए मुरादाबाद शाम 7.22 बजे पहुंचेगी। यहां से बरेली, लखनऊ, अयोध्या होते हुए दरभंगा से जयनगर जाएगी। 23 मार्च को वापसी के लिए जयनगर से चलेगी। 23 कोच की ट्रेन एक फेरे की होगी।


चंडीगढ़ से कटिहार के लिए भी 23 मार्च को एक फेरे की ट्रेन चलेगी। ट्रेन (04538-37) चंडीगढ़ से शाम सवा सात बजे चलकर अंबाला कैंट, बराड़ा, यमुनानगर, सहारनपुर होते हुए मुरादाबाद रात 12.45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती से होते हुए नौगछिया से कटिहार जाएगी। वापसी में ट्रेन 25 मार्च को कटिहार से चलकर इसी रूट से वापस जाएगी। 18 कोच की ट्रेन में दस जनरल, पांच स्लीपर कोच होंगे।


मुरादाबाद मंडल में हापुड़ और बुलंदशहर के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रेल यात्रियों के लिए सूबेदारगंज से शहीद कैप्टन तुषार (04141-42) वीकली स्पेशल ट्रेन आठ से 30 अप्रैल तक चलेगी। ट्रेन हर सोमवार को सूबेदार गंज से रवाना होगी, जबकि वापसी में मंगलवार को चलेगी। चार फेरे वाली ट्रेन मुरादाबाद मंडल के हापुड़ और बुलंदशहर के यात्रियों के लिए सुविधाजनकर होगी। इन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें:मौसा से था अफेयर, शादी की जिद की तो किया मर्डर, पहचान मिटाने के लिए जलाया चेहरा


होली की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने अंबाला कैंट से कटिहार को 23 और 25 मार्च को एक-एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है। 23 मार्च को 04538 अंबाला से चलेगी। यह मुरादाबाद रात 12:55 बजे आएगी। बरेली जंक्शन पर 02:25 बजे पहुंची। यह ट्रेन 04537 कटिहार से अंबाला को वापसी में 25 मार्च को चार बजे चलेगी। बरेली में 01:28 बजे पहुंचेगी। सुबह 08:50 बजे अंबाला पहुंचेगी।


उत्तर रेलवे ने होली के चलते सरहिंद से जयनगर को स्पेशल ट्रेन चलाई है। जो 22 और 23 मार्च को चलेंगी। आज 22 मार्च को 04534 सरहिंद-जयनगर सुबह 9:15 बजे बरेली जंक्शन आएगी। 23 मार्च को यह ट्रेन वापसी में जयनगर से सरहिंद को चलेगी, जो बरेली रात को 9:12 बजे आएगी। एक-एक फेरे के लिए दोनों ट्रेनें चलेंगी।