28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: मौनी अमावस्या के दिन आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम? जानें कब से शुरू होगा गर्मी का मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप अभी भी जारी है। 29 और 30 जनवरी को कई इलाकों में घना कोहरा दिखाई देगा। लेकिन मौनी अमावस्या के बाद प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
How will be the weather of UP today on Mauni Amavasya

UP Weather: मौनी अमावस्या के दिन आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम?..

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप अभी भी जारी है। जनवरी के अंत तक कई जिलों में ठंड का स्तर सामान्य से अधिक बना हुआ है। ठंडी हवाओं और कोहरे की वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं। लेकिन अब सवाल यह है कि उत्तर प्रदेश में गर्मी का मौसम कब दस्तक देगा और ठंड से राहत कब मिलेगी?

कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

यूपी के कुछ जिलों में ठंड का असर अभी भी सबसे ज्यादा है। खासतौर पर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोग ठंड से ज्यादा प्रभावित हैं। जिलों की बात करें तो मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर और लखनऊ जैसे स्थानों पर न्यूनतम तापमान अभी भी 5-7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इन जिलों में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें:अमरोहा में जमीनी विवाद में मारपीट और पथराव, मौके पर मच गई अफरा-तफरी

आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में 29 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बुधवार को बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिखेगा। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। कोहरा भी रहेगा। 30 जनवरी को सुबह-शाम कोहरा रहेगा। 31 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। सर्द हवा चलेगी। कोहरा भी रहेगा।