7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में सुबह में लग रही ठंड, दोपहर में तेज धूप का कहर, इन इलाकों में फिर दिख सकते हैं बादल

UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम में अब ठंड की दस्तक दिखने लगी है। लोगों को रात के समय में हल्की ठंड तो लग रही है। लेकिन दिन में धूप तेज निकलने से गर्मी का भी थोड़ा एहसास हो रहा है।

2 min read
Google source verification
in-uttar-pradesh-it-is-cold-in-the-morning.jpg

UP Weather Update: यूपी में मौसम का हाल ऐसा है कि लोगों को सुबह के समय में हल्की ठंड महसूस हो रही है तो वहीं दोपहर के समय लोग तेज धूप को झेलने पर मजबूर हो रहे हैं। हालांकि मौसम बदल रहा है और ऐसी स्थिति में दिन में कड़ी धूप की वजह से उमस जैसी स्थिति बनने से लोगों को खासा परेशानी हो रही है। एक तरफ कड़ी धूप से लोगों को गर्मी का एहसास होता है, तो वहीं, दूसरी तरफ रात के समय तापमान में गिरावट होने से ठंड का एहसास होता है। टेंप्रेचर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है तो वहीं प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में दिन में मौक्सिमम टेंप्रेचर 31 से 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। आने वाले समय में आसमान में बादलों का असर दिखने लगेगा। ओस के गिरने पर भी असर दिख सकता है।

तेज धूप के साथ चल रही हवाएं
राजधानी लखनऊ की बात करें तो ह्यूमिडिटी का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को यानी आज शहर में 31 डिग्री के आसपास मैक्सिमम टेंप्रेचर रह सकता है। दिन में तेज धूप रहने के साथ ही हवाएं भी चलेंगी। शाम के समय में मौसम अच्छा हो जाएगा। वहीं हल्के बादल शनिवार को दिख सकते हैं।

आसमान में दिखेंगे हल्के बादल
नोएडा, गाजियाबाद के साथ ही प्रदेश के पश्चिमी इलाकों की बात करें तो यहां आसमान साफ रहने की उम्मीद है। एक किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के साथ हवाओं के चलने की संभावना है जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। दिन में 30 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रह सकता है। शाम में इसमें गिरावट आएगी। 18 डिग्री सेल्सियस तक यह जा सकता है। हल्के बादल भी आसमान में देखे जा सकते हैं।

गोरखपुर, वाराणसी से लेकर पूर्वांचल के हर एक इलाके में मौसम एक जैसा ही रह सकता है। आसमान में बादलों की कोई आवाजाही तो न के बराबर होगी। लेकिन तेज धूप के बाद रात में ओस की वजह से मौसम में नरमी आ सकती है। दिन के समय 30 डिग्री अधिकतम और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास न्यूनतम तापमान रह सकता है।