
यूट्यूब पर दिवाकर और ईरान की फैजा
ईरान की फैजा और मुरादाबाद जिले के यूट्यूबर दिवाकर की इंटरनेट के माध्यम से दोस्ती की। फिर दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दिवाकर ने ईरान पहुंचकर युवती के परिवार से रिश्ता पक्का कर लिया। दोनों परिवार की रजामंदी से सगाई की रस्म पूरी कर ली है। अयोध्या में रामलला दर्शन करने के बाद प्रेम की निशानी ताजमहल देखने जाएंगे। इसके बाद पिता मसूद अपने वतन वापस चले जाएंगे। यह लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है।
यूपी के मुरादाबाद जिले के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के रहने वाले दिवाकर एक प्रोफेशनल युटुबर है। फेसबुक पर दिवाकर और ईरान की रहने वाली फैजा के तीन साल पहले बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद यह दोस्ती में बदल गया। दोनों ने एक दूसरे से मिलने का प्लान तैयार किया। दिवाकर ने ईरान जाकर फैजा कि घर वालों से शादी के लिए तैयार कर लिया। ईरान से 45 दिनों बाद दिवाकर अपने वतन लौट आए। फिर फैजा अपने पिता के साथ टूरिस्ट वीजा पर मुरादाबाद आई। अब अयोध्या दर्शन करने के बाद दोनों आगरा जाएंगे। दरअसल 20 दिनों के टूरिज्म वीजा पर आए हैं। आगरा का दीदार करने के बाद युवती के पिता मसूद अपने वतन वापस लौट जाएंगे। शादी के लिए ईरान की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही दोनों शादी करेंगे। दिवाकर के अनुसार उन दोनों के बीच धर्म की किसी तरह की कोई बंदिश नहीं है। फैजा आजाद है। वो जैसे चाहे रह सकती है। दिवाकर का कहना है कि ईरान की कानूनी प्रक्रिया को फिलहाल पूरा कर लिया गया है। अब भारत की कानून प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पुलिस और LIU लगातार संपर्क में है। हम भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद विधिवत रूप से शादी की जाएगी।
रामलाल का दर्शन करने के बाद आगरा ताजमहल का करेंगे दीदार
युटुबर दिवाकर और उसकी प्रेमिका अयोध्या में रामलाल का दर्शन करने के बाद मसूद ने कहा कि प्रेम की निशानी ताजमहल का काफी नाम सुना है। यहां से दर्शन करने के बाद आगरा जाएंगे। उसके बाद वह अपने वतन वापस लौट जाएंगे।
हिंदू मुस्लिम के मामले में स्पेशल मैरिज एक्ट लागू होगा
कानून के जानकारी का मानना है कि हिंदू मुस्लिम के मामले में स्पेशल मैरिज एक्ट लागू होगा। इसके लिए जिलाधिकारी के यहां आवेदन करना होगा। आवेदन में इस बात का शपथ पत्र दिया जाएगा की दोनों बालिग है। और बिना किसी दबाव के अपनी मनमर्जी से शादी करना चाहते हैं। इस मामले में संबंधित दूतावास को रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।
Published on:
18 Mar 2024 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
